रबी विपणन वर्ष 2026–27 हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीद

प्रदेश में भारत सरकार की केन्द्रीय पूल प्रणाली के अंतर्गत रबी विपणन सत्र (RMS) 2026–27 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूँ की खरीद का कुल लक्ष्य 23.00 लाख मैट्रिक टन निर्धारित किया गया है।


मुख्य बिंदु

  1. राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (RSFCSC) को हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 3,26,167 मैट्रिक टन गेहूँ खरीद हेतु कुल 14 खरीद केन्द्र आवंटित किए गए हैं।
  2. गेहूँ खरीद की अवधि दिनांक 10.03.2026 से 30.06.2026 तक निर्धारित की गई है।
  3. भारत सरकार द्वारा गेहूँ की खरीद हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,585/- प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
  4. निगम को आवंटित खरीद केन्द्रों पर परिवहन व्यवस्था हेतु निविदा प्रक्रिया संबंधित जिला स्तर से संचालित की जा रही है।
  5. विभागीय निर्देशों के अनुसार लक्ष्य के 50% हेतु HDPE/PP बैग तथा पुराने जूट बैग की आपूर्ति हेतु निगम स्तर पर रेट कॉन्ट्रैक्ट (निविदा) प्रक्रिया प्रचलित है।

निगम द्वारा गेहूँ खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू एवं प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।